चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: चहनियां। बलुआ थाने की पुलिस ने सराय ग्राम स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से 25 हजार के इनामी वांछित को धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में रविवार को धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित इनामी वांछित अभियुक्त चकरा ग्राम निवासी अमन यादव उर्फ बंडुल को वहद ग्राम सराय के डेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह के अलावा पुलिस कर्मी संतोष यादव, कृष्ण यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...