Chandauli News: 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप से लूट के मामले में 25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। बीते 21 मई को वाराणसी के सेल्समैन ने कोतवाली में तहरीर दी कि चौरहट गांव के समीप मुख्य मार्ग पर दो बाइकों पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोपेड में धक्का मार कर उसे गिरा दिया। उसके बाद तगादा के रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। इसमें चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि पांचवा आरोपी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन खोजवा निवासी आकाश यादव फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे रेलवे स्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.