Chandauli News: 19 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने चोरी के ऑक्सीजन सिलेंडरों की बरामदगी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार की शाम बिलारीडीह स्थित एक निजी विद्यालय के पास से चोरी के 19 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कंपनी से कुल 22 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें से तीन सिलेंडर बिहार में बेच दिए गए, जबकि शेष 19 सिलेंडरों को बेचने की तैयारी में थे। औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित एक निजी ऑक्सीजन रिफिलिंग कंपनी के मैनेजर संतोष वर्मा ने एक अगस्त को अलीनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि कंपनी से 22 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हो गए हैं। उन्होंने कंपनी के ही दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.