चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 15 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करके उनका सत्यापन किया। आवश्यक पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में घूमकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 292 के तहत कार्रवाई किया गया।इसमें देवदत्तपुर गांव के भगवान दास, लोहारी राजेश विश्वकर्मा, रामगढ़ रोहित, बगही अंबरीश, भटवाडीह विमलेश कुमार, गढ़वा रामनिवास एवं जितेंद्र, बंजरिया ओमप्रकाश, धुरिया के संजय और बगही के प्रदीप कुमार आदि के विरुद्ध पुलिस ने करवाई की। थान...