Chandauli News: 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने जीटीआर ब्रिज के समीप से बुधवार की शाम दो अंतरराज्यीय तस्करों को 15 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई राकेश सिंह टीम के साथ जीटीआर ब्रिज के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ऑटो से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां दो तस्करों को टीम ने दबोचा। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.