चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण में 135 प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली, आवश्यक दिशा-निर्देशों और जिम्मेदारियों के निर्वहन के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों और कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षणजनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता, सावधानी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि जनगणना बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके माध्यम से क्षेत्र की आबा...