चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की विधायक निधि से 1 करोड़ 2 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सड़क-नाली निर्माण कार्यों का टेंडर पास हो गया है। कार्यदायी संस्था को कार्यादेश मिलते ही नगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विधायक निधि से वार्ड नंबर 2, 10, 12, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 24 और 25 में सड़क निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से इन वार्डों में सड़कों की जर्जर स्थिति और नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। नगर विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि यह कोई पहला कार्य नहीं है। इसके पूर्व भी विधायक निधि से नगर क्षेत्र में 1 करोड़ 83 लाख 77 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इसके अलावा वाराणसी विकास प्राधिक...