Chandauli News: 'जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी'
चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिले के निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जीएल राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनके पुत्र रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। साथ ही उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन और संस्कारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय सेना में किए गए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को साझा कर बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.