चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: शिकारगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की चन्द्रप्रभा नदी से निकली हेतिमपुर माइनर की सफाई समय पर न होने से किसानों को सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले छह दिनों से माइनर में पानी छोड़ा गया है। लेकिन नहर में झाड़-झंखाड़ और गिरी हुई पेड़ों की डालियां पानी के बहाव में बाधा बन रही हैं। इसके चलते पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है और धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। दुबेपुर माफी गांव के समीप माइनर की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां नहर झाड़-झंखाड़ से पूरी तरह पटी हुई है। कई स्थानों पर पेड़ों की टूटी डालियां लंबे समय से नहर में पड़ी हैं। जिन्हें सिंचाई विभाग अब तक नहीं हटवा सका है। इससे पानी का प्रवाह बीच में ही रूक जा रहा है और अंतिम छोर के किसानों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। हेतिमपुर माइनर से ह...