चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के हिंगुतरगढ़ फीडर से जुड़े दर्जनों गावों में बीते 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इस दौरान जलनिगम का नलकूप नहीं चलने के कारण क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र में सबसे बड़े गांव हिंगुतरगढ़ में पिछले एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से गांव सहित आस पास के दर्जनों गावों की बिजली आपूर्ति ठप है। बीते गुरुवार की सुबह बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था, पूरे दिन बिजली रही गुल लेकिन बिजली आपूर्ति शुक्रवार की देर शाम तक बहाल ...