चंदौली, जुलाई 14 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हिंगुतरगढ़, प्रसहटा नादी निधौरा सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पुल निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था की ओर से प्रसहटा ताल में बैरियर लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है। जिससे दीया, प्रसहटा के लोगों खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसे बच्चों को हिंगुतरगढ़ स्टेडियम के समीप उतार कर चली जा रही हैं। जिससे छोटे छोटे बच्चों को बस्ता लेकर काफी दूर तक पैदल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय उच्चाधिकारियों सहित डीएम का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है और बंद किये गए मार्ग को अप्रोच मार्ग बनाकर आवागमन बहाल किये जाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नाली निर्माण न होने से चकमार्ग पर जलभराव इस संदर्भ में ग्र...