चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमड़ा-चखनिया मोड़ पर करीब दो वर्ष पूर्व सांसद निधि से 3.99 लाख रुपये की लागत से लगाई गई मार्क्स लाइट खराब होने से शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है।इससे दुकानदारों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन शनिवार को ग्रामीणों और दुकानदारों ने खराब हाईमास्ट लाइट के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया और जल्द मरम्मत कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि अमड़ा-चखनिया मोड़ पर लगी लाइट से शाम के समय राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। लाइट खराब होने के बाद शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है।इससे आवागमन में परेशानी होने के साथ ही दुकानदारों को भी असुरक्षा का भय बना रहता है।

अंधेरे का खौफ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अंधेरे का फायदा उठाकर...