चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार की सुबह 11 बजे हैंडपंप में लगे समरसेबल को निकालते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इस दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मिस्त्री पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय मकान मालिक रामकृष्ण, 45 वषीर्य दिल मोहम्मद और 32 वर्षीय रमेश बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस बिजली आपूर्ति बंद कराई। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

घटनास्थल की जानकारी क्षेत्र के प्रीतमपुर निवासी रामकृष्ण के घर में लगा हैंडपंप का समरसेबल ...