चंदौली, नवम्बर 13 -- Chandauli News: धानापुर। थाना क्षेत्र के ओदरा गांव स्थित दशमी तालाब के गेट के पास गुरुवार की दोपहर पोस्टर लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टर लगवाने वाले फरार हो गए। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। ओदरा ग्राम प्रधान ने छठ पर्व को लेकर गांव में पोस्टर-बैनर लगाने के लिए वाराणसी से मजदूरों को बुलाया था। मजदूर पिछले दो दिनों से गांव के आसपास पोस्टर लगा रहे थे। गुरुवार की दोपहर दशमी तालाब के मुख्य गेट के पास वाराणसी के शिवपुर निवासी 18 वर्षीय कार्तिक पोस्टर लगा रहा था, इसी दौरान उसका संपर्क ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया। वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथ में काम ...