चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामलीला समिति रामगढ़ की ओर से रविवार को लंका दहन का भव्य मंचन किया गया। समुद्र लांघकर लंका पहुंचे हनुमान जी अशोक वाटिका में बैठी माता सीता को खोज लेते हैं। वे प्रभु श्रीराम की अंगूठी देकर माता सीता को अपना परिचय देते हैं और प्रभु श्रीराम का संदेश सुनाते हैं। इसके बाद माता सीता से आज्ञा लेकर हनुमान जी अशोक वाटिका में फल खाते हैं और वहां उत्पात मचाते हुए राक्षसों का वध कर देते हैं। हनुमान जी के उथल पुथल से पूरी लंका में हड़कंप मच जाता है। इसकी सूचना मिलने पर रावण मेघनाद को हनुमान जी को बंदी बनाकर दरबार में पेश करने का आदेश देता है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: चूडामनि उतारि तब दयऊ, हरष समेत पवनसुत लयऊ... मेघनाद उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले आता है। वहां विभीषण हनुमा...