Chandauli News: हनुमान जयंती समारोह चकिया में आज से
चंदौली, नवम्बर 6 -- Chandauli News: चहनियां। रामगढ़ स्थित वैष्णव रामशाला परिसर में श्री हनुमान जयंती समारोह श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के प्रथम दिन शुक्रवार सुबह नौ बजे श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। दूसरे दिन 7 नवंबर शनिवार की सुबह नौ बजे हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। वहीं अंतिम दिन 8 नवंबर रविवार को सुबह सात बजे श्रद्धालुओं द्वारा बलुआ घाट पर कलश विसर्जन किया जाएगा। समारोह के आयोजक एवं निवेदक ठाकुर जी ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और भक्तजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.