चंदौली, नवम्बर 29 -- Chandauli News: धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी 18 वर्षीय एहसान पुत्र निजामुद्दीन उर्फ टुल्लू की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई सैफ घायल हो गया। दोनों बाइक से अपने ननिहाल नौदर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे खरखौलिया गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाइक समेत बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया। वहां एहसान की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सैफ को प्रा...