Chandauli News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: चहनियां। मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह 'कैलाशी' के जन्मदिन पर मां खंडवारी पीजी कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। शिविर कॉलेज व किनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसकी उद्घाटन चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी को नया जीवन दे सकता है। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में निदेशक अवनीश सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, सुजीत सिंह समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.