Chandauli News: स्वास्थ्य शिविर में165 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: विशुनपुरा। हिन्दुस्तान संवाद सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के राममाड़ो गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अजीत जायसवाल, डॉ. दीपक, डॉ. अमित कुमार आदि चिकित्सकों की टीम ने आसपास के गांवों से आए 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं भी वितरित की गईं। वहीं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया गया। साथ ही खान-पान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। समाज के कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Gridih News: मोहनडीह में स्वास्थ्य शिविर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.