चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित प्रशासनिक भवन में 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न कारखानों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत 240 से अधिक श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। वहीं श्रम विभाग ने श्रमिकों और नियोजकों को नए श्रम कोड बिल, ई-श्रम पोर्टल एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी दी। इस मौक पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज कुमार सिंह, नवदीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्...