चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को बिना सूचना के डॉक्टर गायब रहे l केंद्र खुलने का निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। सुबह करीब 10:10 बजे स्वास्थ्य केंद्र खुला था और वहां एएनएम, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक पीआरडी जवान मौजूद थे, लेकिन डॉक्टर के नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर डॉक्टर गायब रहते हैं जिससे यह केंद्र अपने उद्देश्य से विफल रहता है l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गांव-कस्बे में ही समय से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Araria News: बोची पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में लटका रहता है ता...