Chandauli News: स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण कर बच्चों ने जानी विरासत
चंदौली, नवम्बर 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षकों के नेतृत्व में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने वाराणसी स्थित प्रसिद्ध स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण कर उसकी भव्यता और ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान बच्चों ने मंदिर की आकर्षक वास्तुकला, विशाल परिसर, सुंदर नक्काशी और अद्भुत संरचना का अवलोकन किया। शिक्षकों ने बच्चों को स्वर्वेद मंदिर की स्थापना, उसके आध्यात्मिक महत्व और उससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न कलात्मक संरचनाओं को उत्सुकता के साथ देखा और उनसे संबंधित कई जानकारियां प्राप्त की। साथ ही बच्चों ने मंदिर के आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.