Chandauli News: स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर मेधावी सम्मानित
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीदगांव में एनसीसी कैडेटों, छात्र छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और धानापुर कांड के नायक एवं शिक्षण संस्थानों के संस्थापक कामता प्रसाद विद्यार्थी की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के उन प्रतिभावान पूर्व छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने करियर में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। सम्मानित होने वाले मेधावियों में नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अमित मौर्या (भदाहू) और सहायक जिला कृषि अधिकारी के पद पर चयनित चंद्रजीत यादव शामिल रहे। विद्यालय के संरक्षक डॉ. आनंद विद्यार्थी ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग केवल इतिहास के पन्नों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.