चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को चंदौली स्थित पालीटेक्निक कालेज के पास से जिला स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय चंदौली की ओर से इसका आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच किमी पुरुष वर्ग एवं तीन किमी महिला वर्ग में क्रॉस कण्ट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह छह बजे चंदौली पॉलिटेक्निक गेट से शुरू होगी। इसमें पुरूष वर्ग का फगुनिया, सकलडीहा मार्ग से वापस पॉलिटेक्निक गेट तक रेस का आयोजन होगा। वहीं महिला वर्ग का पॉलिटेक्निक गेट से रेस शुरू होकर बर्थरा नहर, सकलडीहा मार्ग से पुनः पॉलिटेक्निक गेट तक वापस होगी। यह भी पढ़ें- Mau News: 15 अगस्त को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का ...