चंदौली, जुलाई 14 -- Chandauli News: नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के आलमपुर गांव में लंबे समय से प्रकाश की समस्या से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। विधायक निधि से स्ट्रीट लाइट लगने से गांव में प्रकाश होने से रात में ग्रामीणों को अब काफी सुविधा रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव ने गांव में लाइट लगाने के लिए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मांग की थी। इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से गांव की सोनकर बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगवाई। बीडीसी ने कहा कि गावं में अंधेरा होने से काफी दिक्कत हो रही थी। गांव में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सपा विधायक ने स्टेडियम का किया निरीक्षण इस अवसर पर प्रिंस सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, चमरू सोनकर, द...