Chandauli News: स्टेशन से दो अज्ञात शव बरामद
चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के आरक्षण भवन कार्यालय की छत पर शुक्रवार की दोपहर 42 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव तीन चार दिन पुराना रहा। वहीं प्लेटफार्म संख्या दो पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। जीआरपी दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी है। जीआरपी के अनुसार एक नशेड़ी एवं दूसरा भींख मांगने वाला युवक था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पीडीडीयू जंक्शन के बगल में प्रथम तल आरक्षण कार्यालय भवन है। वहीं बगल में खाली छत पर एक 42 वर्षीय अधेड़ के शव से शुक्रवार की दोपहर बदबू उठने पर हड़कंप मच गया। सफाईकर्मियों की सूचना पर आनन फानन में जीआरपी पहुंची। इस दौरान शव का शिनाख्त करने का प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं शव मिलने पर तरतह- तरह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.