Chandauli News: स्टेशन मास्टर ब्रिज से गिरकर घायल, वाराणसी रेफर
चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात 56 वर्षीय स्टेशन मास्टर संतोष कुमार पाण्डेय गुरुवार की शाम ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हो गए।संतोष कुमार पाण्डेय स्टेशन के समीप स्थित रूट रिले इंटरलॉकिंग केंद्र (आरआरआई) में उप स्टेशन अधीक्षक (डीवाई.एसएस) के पद पर कार्यरत हैं। बीते गुरुवार शाम वह आरआरआई में ड्यूटी जा रहे थे। जैसे ही वह जीटीआर रेलवे ब्रिज के समीप पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे रेलवे लाइन के किनारे गिर गए। गिरने से उनके सिर, छाती और कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें अचेत अवस्था में उठाया और आनन-फानन में मंडल रेल अस्पताल (लोको अस्पताल) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.