चंदौली, जुलाई 7 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धानापुर-चहनियां मार्ग पर हिंगुतरगढ़ (बनवां) गांव के समीप सोमवार की दोपहर सामने से बीएण्डबी इंटरनेशनल स्कूल के बस चालक ने बाइक सवार 40 वर्षीय माली धनंजय निषाद को रौंद दिया। इस दौरान माली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव शिनाख्त कर पीएम के लिए भेज दी। वहीं फरार चालक की खोजबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के नरौली गांव के रहने वाले स्व. ईश्वर चंद्र निषाद का 40 वर्षीय धनंजय निषाद सहारनपुर में फूल बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कूल बस की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत धनंजय सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर चहनिया बाजार जा रहा था। वह जैसे ही बाइक से हिंगुत्तरगढ़ बनवा गांव ...