चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार की एक सोशल मीडिया पोस्ट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सांसद ने पोस्ट के जरिए भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है। सांसद ने आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार गांवों में स्कूल बंद करा रही है, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनेकों गांवों में स्कूल बंद कराकर वहां शराब की दुकानें खोल दी गई हैं, जो आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पोस्ट में सांसद ने आदिवासी क्षेत्रों के शिक्षामित्रों को भाजपा के मोर्चे में शामिल किए जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने का समय देना चाहिए या पार्टी के लिए काम कराया जाना चाहिए। शिक्षकों को राजनीतिक गतिविधिय...