Chandauli News: स्कूल के पानी निकासी पाइप को तोड़ने का आरोप
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पानी निकासी पाइप को तोड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार झा ने बलुआ थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने विद्यालय के पीछे दक्षिण दिशा में स्थित पानी निकासी के लिए लगे प्लास्टिक पाइप को तोड़ दिया, जिससे विद्यालय का गंदा पानी निकासी के बजाय आसपास फैल रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का गंदा पानी पिछले करीब 20 वर्षों से पीछे स्थित बाहा (पानी निकासी नाला) में पाइप के माध्यम से जाता रहा है। आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व कुछ लोगों ने इस पाइप को तोड़कर फेंक दिया। जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली तो काम करने वाले लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.