Chandauli News: स्कंदमाता के पांचवें दिन दर्शन पूजन के दौरान मंदिरों में गूंजे जयकारे
चंदौली, अक्टूबर 15 -- मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जिले भर में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भोर में मंगला आरती के साथ ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दिन भर माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी नौ दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, रविनगर काली मंदिर, लोको कॉलोनी के बिछुआ मंदिर सहित नौगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अमरा भगवती मंदिर, मुगलसराय, चंदौली और सैयदराजा के देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां का विशेष श्रृंगार किया और आरती की। धार्मिक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.