Chandauli News: सैयदराजा में 28 अगस्त को शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिंदुस्तान संवाद। देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में 28 अगस्त को सैयदराजा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। 28 अगस्त 1942 को सैयदराजा थाना भवन पर तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजों की ओर से चलाई गई लगभग 900 राउंड गोलियों से श्रीधर, फेकू राम और गणेश राम शहीद हो गए थे, जबकि दो दर्जन सेनानी घायल हुए थे और दर्जनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इन्हीं शहीदों की गौरव गाथा को सहेजने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित चंद्रिका शर्मा और देव नाथ सिंह दादा के नेतृत्व में जन सहयोग से थाने के पास शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन 1976 में तत्कालीन रेल मंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी ने किया था। विधायक सुशील सिंह के प्रयास से पर्यटन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.