चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विद्युत उपकेंद्र के सैदूपुर फीडर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे आई तकनीकी गड़बड़ी से इलाके की आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से करीब 50 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं पानी का भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं जिससे देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच आपूर्ति ठप हो गई। तब से अब तक बिजली नहीं आई है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम होते-होते अधिकांश घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे सैदूपुर कस्बा सहित दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। वहीं पेयजल संक...