Chandauli News: सेवड़ी गांव के लाभार्थियों को मिला आवास
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर में जरूरतमंदों के सत्यापन के बाद शनिवार को आवास आवंटित किया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह और लेखपाल अनिल गुप्ता और धर्मेंद्र मौर्या ने जमीन का पट्टा दिया। इस दौरान छह वनवासियों को इसका लाभ दिलाया गया। इसके पहले भी 84 लाभार्थियों को आवास दिलाया है। ग्राम पंचायत सेवड़ी हुदहुदीपुर के वनवासी मुसहर बस्ती है। जहां रहने के लिए छत, पानी के लिए स्वच्छ जल, आने जाने के लिए रास्ता, स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रकाश, बिजली की व्यवस्था, पानी निकास, आवास की समस्या थी। ग्राम प्रधान ने कहा कि जल्द ही बस्ती में बाकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान निर्मला देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, रूनी देवी, मीना देवी, लखन बनवासी, विनोद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.