Chandauli News: सुभाष पार्क में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष पार्क में बुधवार को 'संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान के अंतिम दिन काला दिवस मनाकर धरना दिया गया। कांग्रेस के देशव्यापी आह्वान पर नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी सहित सांसदों व नेताओं पर लाठीचार्ज और घसीटने की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन हुआ। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता जंतर-मंतर पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें बैठने नहीं दिया गया। भाजपा के इशारे पर राहुल-प्रियंका सहित नेताओं को घसीटा जाना शर्मनाक है। पीसीसी सदस्य नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि देश में पुलिस तंत्र हावी है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कांग्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.