चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली पीडीडीयू नगर(चंदौली), हिटी। पिछले दिनों चक्रवात से बारिश के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को वाहनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ी। खासकर ग्रामीण मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हुई।वहीं, सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में धूप और छांव का सिलसिला जारी रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, मौसम में बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों और कृषि कार्यों को नुकसान पहुंच स...