चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: सैयदराजा ,हिन्दुस्तान संवाद। पर्यटन विभाग की ओर से प्रदान लगभग पौने दो करोड़ रुपए से शहीद स्मारक भवन तथा परिसर का सुन्दरीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में सैयदराजा गोलीकांड में शहीद हुए वीर सपूतों की मूर्तियां तथा घायल हुए लोगों का नाम लिखा जा रहा है।

विरोध पर अध्यक्ष का स्पष्टीकरण वहीं भवन को नए रंग में रंगे जाने को लेकर कुछ कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रहे विरोध पर समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से भ्रम फैलाने की कोशिश करार दिया है। अध्यक्ष मंगला सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बीते 9 अगस्त 2026 को 'क्रांति दिवस' के अवसर पर समिति की आम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में समिति के भवन को नए रंग में रंगे जाने का...