Chandauli News: सीसी रोड के मध्य दरार होने से आवागमन में परेशानी
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव भुपौली मार्ग पर स्थित बहादुरपुर गांव स्थित खलिहान के समीप सीसी रोड के मध्य दरार होने से आये दिन दो पहिया वाहन और साइकिल सवार फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी मार्ग मरम्मत नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। ग्रामीणों ने चेताया मार्ग मरम्मत नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पड़ाव भुपौली मार्ग रामनगर बाईपास और वाराणसी शहर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। उक्त मार्ग से सैदपुर, धानापुर, चहनियां, भुपौली, कैली, कुरहना, सहजौर, शकुराबाद,मलोखर सहित अन्य गांव के हजारों लोग प्रतिदिन अपने रोजमर्रा कार्य करने के साथ ही संकटमोचन, काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए जाते है। लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्षो पूर्व स्थानीय चौराहे से लेकर मलोखर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.