Chandauli News: सीता हरण का मंचन देखकर भावुक हुए लीलाप्रेमी
चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा में चल रही रामलीला में रविवार की रात नक्कटैया, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीता हरण का मंचन देखकर लीलाप्रेमी भावुक हो उठे। लीला के दौरान पंचवटी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण विराजमान थे। इसी बीच रावण की बहन सूर्पणखा सुंदर स्त्री का रूप धारण कर वहां पहुंची और श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने उसे अपने छोटे भाई लक्ष्मण के पास भेज दिया। लक्ष्मण ने स्वयं को श्रीराम का दास बताते हुए उसे वापस श्रीराम के पास भेज दिया। इससे क्रोधित होकर शूर्पणखा ने अपना विकराल रूप धारण कर माता सीता पर हमला करने का प्रयास किया। इस पर श्रीराम के संकेत से लक्ष्मण ने उसकी नाक-कान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.