चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । दिल्ली में चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को बिछियां धरना स्थल पर धरना दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किया। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि देश में वोट चोरी हुआ है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संविधान को धता बताते हुए फार्म-6 का गलत इस्तेमाल किया और बीएलओ के अधिकारों को जमीदोज कर एक अलग से एप्स लांच कर सीधे तौर पर लोगों के नाम को काटने और जोड़ने का काम किया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भाकियू ने दिया धरना, सीईसी ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा वहीं अन्य चुनाव आयुक्तों के अधिकारों का हनन क...