चंदौली, जुलाई 9 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में गुरुवार को सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियम का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सीओ ट्रैफिक ने जवानों के साथ स्टेशन एवं सब्जी मंडी में अभियान चलाकर 15 वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 50 वाहनों का चालान किया। बताया कि यातायात नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। कहा सड़क पर जहां तहां मनमाने तरीके से स्टैंड बनाकर वाहन खड़ा कर दिया जा रहा, जिससे जाम की स्थिति बन जा रही है। इसलिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...