चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली के पीछे सीओ आवास के सामने पटेल नगर स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पुलिस प्रशासन का सरगर्मी बढ़ा दी। चोरी की जानकारी पीड़ित को पड़ोसी के मेन गेट का ताला टूटने की सूचना देने पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। पीड़ित के अनुसार लगभग दो लाख का गहना चोरी हुई है। पटेलनगर स्थित सीओ आवास के सामने स्व राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का मकान है। इनके दो पुत्र परिवार सहित विदेश में रहते है। स्व. राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी चंद्रावती देवी अकेली रहने के कारण बीते छह माह से मकान पर ताला बंदकर कैलाशपुर स्थित फ्लैट में रहती है। वही पटेल नगर स्थित मकान में ताला बंद रहता है। बीते सोमवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर लगभग द...