Chandauli News: सीएचसी नौगढ़ में हार्ट अटैक मरीजों का होगा इलाज
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हार्ट अटैक की शिकायत पर प्राथिमक इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इससे पहाड़ी और जंगली इलाके के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। सोमवार को अस्पताल में पहली बार सीने में दर्द से पीड़ित महिला मरीज का इलाज किया गया। आराम होने पर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में डा. अजीत पटेल ने बताया कि सोमवार को डूमरिया गांव निवासी 56 वर्षीय भगवानी को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। दर्द से तड़प रही महिला को परिजन अस्पताल लेकर आए। वहां टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन देकर महिला का थ्रोम्बोलाइजेशन किया। इंजेक्शन लगाने के करीब एक घंटे बाद दोबारा ईसीजी जांच में हालत में सुधार मिलने पर महिला को बेहतर उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.