चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने गए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान मंगलवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन नौगढ़ की बैठक अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ और ओटी टेक्नीशियन राहुल ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया। अधिवक्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। बार एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को भेजी शिकायत अधिवक्...