Chandauli News: सिम कार्ड लेने आई महिला के बच्चे को उठा ले गया था नशेड़ी
चंदौली, जुलाई 21 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर स्थित एलबीएस कटरे से बीते सोमवार की देर शाम गायब हुए डेढ़ साल के मासूम देवांश को पुलिस ने सोमवार की देर रात सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एलबीएस कटरे में सिम कार्ड लेने आई थी। इसी दौरान सबसे छोटा बच्चा देवांश को नींद आ गई। महिला ने बच्चे को दुकान के बाहर एक ठेले पर सुलाकर दुकान पर खरीदारी में व्यस्त हो गई। मौका पाकर एक नशेड़ी दुकान के बाहर ठेले पर सो रहे डेढ़ साल के मासूम को उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.