Chandauli News: साहूपुरी पावर हाउस पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीन लाख की आबादी प्रभावित
चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। साहूपुरी स्थित 33 हजार केवी की लाइन बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे पुरैनी के पास जंपर टूट गया। जिससे पीडीडीयू नगर सहित दो दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के तीन लाख की आबादी प्रभावित रही। बिजली न होने से सुबह पीने का पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों को नित्यक्रिया और बच्चों को सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। साहूपुरी उपकेंद्र से 33 हजार की लाइन चंधासी पावर हाउस पर आती है। इस बीच सुबह मौसम खराब होने के कारण पुरैनी गांव के पास सुबह करीब 6:30 बजे जंपर उड़ने से चंधासी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली गुल रहने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह के समय लोगों को दैनिक कार्यों और कार्यालय जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.