Chandauli News: सावन मेले को लेकर जागेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
चंदौली, जुलाई 21 -- Chandauli News: शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद । आगामी सावन मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी आपरेशन सतीशचंद्र शुक्ला ने रविवार की शाम हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां लगने वाले मेला परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडिशनल एसपी ने पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मेला समिति के स्वयंसेवकों के सहयोग से पूरे मेले में विशेष निगरानी रखी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.