Chandauli News: सावन में मानसून दो दिन से मेहरबान, झमाझम बारिश से राहत
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। सावन में मानसून जिले में दो दिन से मेहरबान है। रूकरूक कर हो रही लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने से किसानों को काफी राहत मिली है और धान की रोपाई तेज का काम तेज हो गया है। वहीं बारिश से पीडीडीयू नगर सहित सकलडीहा और अन्य कस्बों में जलभराव हो गया है। वहीं इलिया में प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने से बच्चों को काफी परेशानी हुई। कई बच्चे बारिश और जलभराव की वजह से घर लौट गए। पीडीडीयू नगर में बारिश के चलते पटेल नगर, चतुर्भुजपुर, चालीस फीट रोड सहित कई इलाकों की गलियों में पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण इलिया कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का परिसर जलमग्न हो गया। विद्यालय परिसर में घुटनों तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.