Chandauli News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर(चंदौली), हिटी। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही शिवभक्त जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने जलाभिषेक कर हर-हर महादेव का उदघोष किया और बोल बम के जयकारे लगाए। वहीं कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइने लगी रहीं। शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के पहले सोमवार पर सकलडीहा स्थित स्वयंभू कालेश्वर महादेव धाम और शिकारगंज के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.