चंदौली, अगस्त 24 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्तों का रेला बाबा के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच गया। भक्तों हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से बाबा का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी और रविनगर स्थित शिवमंदिर, आरपीएफ कॉलोनी शिवमंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़...